ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

Bihar Election result 2025 : शुरुआती रुझानों में एनडीए की बढ़त, कई मंत्री आगे तो कुछ बड़े नेता पीछे

बिहार चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होते ही कई सीटों पर बीजेपी और जेडीयू बढ़त बनाए हुए हैं। डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और नितिन नवीन आगे, जबकि कुछ मंत्रियों को शुरुआती झटका लगा है।

Bihar Election  result 2025 : शुरुआती रुझानों में एनडीए की बढ़त, कई मंत्री आगे तो कुछ बड़े नेता पीछे
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Election  result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती घंटों में ही कई प्रमुख सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। सीएम और मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर होने के कारण मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा और सतर्कता बेहद कड़ी रखी गई है। राज्य भर के 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती लगातार जारी है और जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, राजनीतिक हलचलों में तेजी आ गई है।


सबसे अहम मुकाबलों में तारापुर सीट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शुरुआती राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि लखीसराय विधानसभा सीट पर एक और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी आगे चल रहे हैं। सत्ता पक्ष के लिए यह शुरुआती बढ़त उत्साह बढ़ाने वाली मानी जा रही है। वहीं, पटना की बांकीपुर सीट से मंत्री नितिन नवीन भी बढ़त में हैं, जो लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका दावा है कि इस बार एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।


इसके उलट, शुरुआती रुझानों में कुछ बड़े नेताओं को झटका भी लगा है। बेतिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पिछड़ती नजर आ रही हैं। इसके अलावा रघुनाथपुर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी फिलहाल पीछे चल रहे हैं, जो एनडीए खेमे में चिंता का कारण बन सकता है। हालांकि मतगणना के शुरुआती रुझानों को अंतिम परिणाम का संकेत नहीं माना जाता, लेकिन शुरुआती राउंड ने जरूर राजनीतिक माहौल में उत्सुकता बढ़ा दी है। इन परिणामों का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि बिहार सरकार के कुल 36 मंत्रियों में से 29 की किस्मत आज तय हो रही है। 


इनमें भाजपा के 16 और जेडीयू के 13 मंत्री शामिल हैं। दोपहर बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है, जब ईवीएम के बड़े राउंड खुलेंगे और तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। इस बीच, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सुबह-सुबह पटना के शिव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "जंगलराज के युवराज को जनता आज निर्णायक जवाब देगी। उनका राजनीतिक करियर अब समाप्त होने की कगार पर है।" उनके इस बयान ने चुनावी माहौल में और गर्माहट पैदा कर दी है।


उधर, मंत्री नितिन नवीन ने दावा किया कि इस बार एनडीए को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, "हम लोग 2010 से बड़ी जीत दर्ज करेंगे। जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है। हमें पूरा विश्वास है कि एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। मतगणना के इतने शुरुआती चरण में ही कई बड़े नेताओं की स्थिति स्पष्ट होने लगी है, जिसे देखते हुए राजनीतिक दलों के दफ्तरों में हलचल तेज हो चुकी है। 


अब सभी की नजरें दोपहर बाद आने वाले रुझानों पर टिकी हुई हैं। अगर शुरुआती रुझानों की लय बनी रहती है, तो बिहार की सत्ता का गणित पूरी तरह एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है। हालांकि अंतिम नतीजों तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन अब तक की तस्वीर ने चुनावी रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया है।