ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Election Counting 2025: सीवान सीट पर आरजेडी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर, मंत्री मंगल पांडेय का क्या है हाल?

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सीवान सीट पर आरजेडी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर जारी है। शुरुआती रूझानों में आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी आगे हैं, जबकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पीछे चल रहे हैं।

Bihar Election Counting 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Counting 2025: बिहार की सीवान सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। इस सीट से बीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को इस बार चुनाव मैदान में उतारा है जबकि महागठबंधन की तरफ से आरजेडी ने पूर्व विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।


शुरुआती रूझानों में बीजेपी के कैंडिटेड मंगल पांडेय पिछड़ गए हैं जबकि आरजेडी उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी आगे चल रहे हैं। अवध बिहारी चौधरी को अबतक 3783 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के मंगल पांडेय को 3592 मत मिले हैं। दोनों की मतों का अंतर 191 है। ऐसे में इसे कांटे की टक्कर कहा जा सकता है।


इस सीट से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने मुस्लिम उम्मीदवार इंतखाब अहमद को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। इंतेखाब अहमद को अबतक महज 56 वोट मिले हैं। वह 3727 वोट से पीछे चल रहे हैं। बसपा की सुनीता देवी को भी 56 वोट मिले हैं।


वहीं ओवैसी की पार्टी ने मो. कैफी शमसीर को अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उन्हों अबतक 157 वोट के साथ वह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं इस सीट से कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पीके के उम्मीदवार का बुरा हाल है वह छठे नंबर पर चल रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें