ब्रेकिंग
जनगणना कर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ा, रात में सर्वे करना पड़ गया महंगा सरकारी शिक्षकों को मिलेगा ट्रेनिंग का दूसरा मौका, SCERT ने जारी किया नया निर्देशदिल्ली में नकली RO फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2900 से ज्यादा फर्जी फिल्टर बरामद, मालिक गिरफ्तारBihar News: 1St Bihar की खबर के बाद हड़कंप, महिला CO नुजहत पर कार्रवाई की आहट....राजस्व विभाग ने DM को तत्काल जांच के दिए आदेश...बिहार के इस एक्सप्रेसवे पर उतर सकेंगे फाइटर जेट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन; 8 लेन तक विस्तार का प्लानजनगणना कर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ा, रात में सर्वे करना पड़ गया महंगा सरकारी शिक्षकों को मिलेगा ट्रेनिंग का दूसरा मौका, SCERT ने जारी किया नया निर्देशदिल्ली में नकली RO फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2900 से ज्यादा फर्जी फिल्टर बरामद, मालिक गिरफ्तारBihar News: 1St Bihar की खबर के बाद हड़कंप, महिला CO नुजहत पर कार्रवाई की आहट....राजस्व विभाग ने DM को तत्काल जांच के दिए आदेश...बिहार के इस एक्सप्रेसवे पर उतर सकेंगे फाइटर जेट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन; 8 लेन तक विस्तार का प्लान

Bihar Election 2025: BJP के स्टार प्रचारक निरहुआ की सभा में हंगामा, भीड़ ने जमकर किया तोड़फोड़

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार अभियान के दौरान शुक्रवार को कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा का आयोजित किया गया।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार अभियान के दौरान शुक्रवार को कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा का आयोजित किया गया। यह जनसभा एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार दुलालचंद्र गोस्वामी के समर्थन में आयोजित भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की रैली में भारी अफरा-तफरी मच गई।


यह जनसभा उच्च विद्यालय डुमरिया के मैदान में आयोजित की गई थी, जहां उमड़ी भारी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। जैसे ही निरहुआ मंच पर पहुंचे, समर्थकों में उत्साह इस कदर बढ़ गया कि कई लोग मंच तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। भीड़ में शामिल युवाओं और प्रशंसकों ने कुर्सियां और बैरिकेडिंग तोड़ डाली, जिससे रैली स्थल पर हंगामे की स्थिति बन गई।


स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। माहौल को देखते हुए निरहुआ ने सिर्फ पाँच मिनट तक मंच पर रुककर मात्र दो मिनट का भाषण दिया और जल्द ही कार्यक्रम स्थल से निकल गए।


अपने संक्षिप्त संबोधन में निरहुआ ने कहा- “पहले चरण के मतदान में बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है। अब दूसरे चरण में कदवा की जनता भी विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान करेगी।” उन्होंने उपस्थित लोगों से जदयू उम्मीदवार दुलालचंद्र गोस्वामी को समर्थन देने की अपील की।


सभा स्थल पर महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ देखी गई, जो अपने पसंदीदा अभिनेता को करीब से देखने के लिए उत्साहित थे। इसी भीड़ के अनियंत्रित हो जाने से मंच तक पहुंचने की होड़ मच गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे।


इस बीच, थानाध्यक्ष विजय कुमार ने वायरल वीडियो और तोड़फोड़ की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा-“डुमरिया चुनावी सभा में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई। सभा समाप्त होने के बाद कुछ लोग जाते समय कुर्सियां गिराते हुए बाहर निकले। वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, वह भ्रामक है।” फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है।