ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Election Counting 2025: बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों का फाइनल रिजल्ट कब आएगा? जान लीजिए सही जवाब

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई। ईवीएम गिनती 8:30 बजे से जारी है। एक राउंड में लगभग 10 मिनट लगने के साथ सभी 243 सीटों के नतीजे 14–15 घंटे में आने की संभावना है।

Bihar Election Counting 2025
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, डाक मतपत्रों की संपूर्ण गिनती ईवीएम मतगणना के अंतिम दौर से पहले पूरी कर ली जाएगी। यह प्रक्रिया आरओ और एआरओ की मौजूदगी में उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के सामने होगी।


ईवीएम गिनती के दौरान प्रत्येक राउंड में कंट्रोल यूनिट को मतगणना टेबल पर लाया जाएगा और एजेंटों को इसकी सील व विवरण की पुष्टि करने की अनुमति दी जाएगी। आयोग के अनुसार, एक राउंड की गिनती में औसतन 10 मिनट का समय लगेगा। ऐसे में किसी भी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम ढाई से तीन घंटे के भीतर आने की उम्मीद है, जबकि सभी 243 सीटों के नतीजे 14 से 15 घंटे में आ सकते हैं।


पिछले चुनावों की तुलना में इस बार मतगणना प्रक्रिया अधिक तेज़ मानी जा रही है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में अंतिम परिणाम आने में 22 घंटे लगे थे, जबकि 15 घंटे में केवल 236 सीटों के नतीजे ही घोषित हो पाए थे। उस चुनाव में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए थे और कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते एक बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1400 से घटाकर 1000 कर दी गई थी। 


साथ ही, प्रत्येक हॉल में 14 के बजाय केवल 7 मतगणना टेबल लगाए गए थे, जिसके कारण ईवीएम के एक राउंड की गिनती में 15 से 20 मिनट लगते थे। वर्ष 2015 के चुनाव में भी अंतिम नतीजे देर रात करीब 12 बजे जारी किए गए थे और पूरी प्रक्रिया में 16 घंटे का समय लगा था। उस समय राज्य में 39 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए थे।


मतगणना को पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए आयोग ने इस बार अतिरिक्त व्यवस्था की है, और उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम समय पर और सुचारू रूप से घोषित किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें