ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरपुर में करेंगे जनसभा, पवन सिंह और शाहनवाज हुसैन का रोड शो भी आज

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह गरमाने लगा है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह गरमाने लगा है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जा रही है, जहां भारी भीड़ जुटने की संभावना है।


दरअसल, आज यानी 03 नवंबर को दोपहर 12:40 बजे यह कार्यक्रम शुरु होगा, जो मुजफ्फरपुर क्लब, कंपनी बाग रोड में होने वाला है। कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं, वहीं स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के विकास एजेंडा, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे।


मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार का इलाका चुनावी दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। यहां कई सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। योगी आदित्यनाथ की यह रैली बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है।


इसी दिन जिले में बीजेपी के लोकप्रिय चेहरे फिल्म अभिनेता सह पार्टी नेता पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन भी एक संयुक्त रोड शो करेंगे। यह रोड शो साहेबगंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक व मंत्री डॉ. राजू कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह और शाहनवाज हुसैन का यह रोड शो युवाओं और स्थानीय मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति का हिस्सा है। दोनों नेताओं के रोड शो से बीजेपी को क्षेत्र में जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।


बिहार चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। जहां एनडीए नेताओं की सभाएं लगातार बढ़ रही हैं, वहीं महागठबंधन भी पलटवार रणनीति के साथ जनता के बीच उतर चुका है। मुजफ्फरपुर में आज होने वाले कार्यक्रमों से बिहार की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिल सकती है।