ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar election 2025 : मिशन 2025 को लेकर NDA तैयार ! आज बिहार आ रहे शिवराज सिंह चौहान, बनेगी खास रणनीति

Bihar election: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार दौरा पर आ रहे हैं। मिशन 2025 को लेकर एनडीए के लिए रणनीति बनाएंगे।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar election 2025 : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होना है। ऐसे में पार्टियां अपने तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। हाल में कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है तो अब एनडीए का घटक दल बीजेपी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा को बिहार के मैदान में उतारने का फैसला लिया है।


शिवराज सिंह चौहान दो बार बिहार आ चुके हैं। ये तीसरी बार है जब चुनावी हलचल के बीच मामा 12 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। इसका कारण है कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा आगामी कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करने के बाद रणनीति बनाएंगे।


मालूम हो कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम हैं। वर्तमान में यह केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री का काम संभाल रहे हैं। इन्हें चुनावी रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। ऐसे में इनका बिहार आना काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।


आपको बताते चले कि, शिवराज सिंह 1990 में मध्य प्रदेश के बुधनी से विधायक बने थे। 1990 के दशक में अखिल भारतीय केशरिया वाहिनी के संयोजक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई बार बीजेपी से विधायक और सांसद बने। शिवराज सिंह चौहान की गिनती बीजेपी के बड़े पिछड़े चेहरे के रूप में होती है।