ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस, परिवार संग मनाया जश्न; कार्यकर्ताओं के बीच काटेंगे केक

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस है। इस खास मौके पर देर रात उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

Tejashwi Yadav Birthday
तेजस्वी यादव
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस है। इस खास मौके पर देर रात उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर जन्मदिन का जश्न मनाया। तेजस्वी यादव ने अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पिता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बहनों के साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाया। घर में पूरे परिवार के साथ सादगी और खुशियों के माहौल में जन्मदिन मनाया गया।


आज दिन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से भी तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालय में 37 पाउंड का विशाल केक काटा जाएगा और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी। इसके अलावा, राजद की युवा इकाई और छात्र संगठन की ओर से गरीब बच्चों के बीच कलम और कॉपी का वितरण किया जाएगा, ताकि इस दिन को सामाजिक सेवा के रूप में भी यादगार बनाया जा सके।


राजद नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। कई नेताओं ने उन्हें “बिहार की नई उम्मीद” और “युवा नेतृत्व का प्रतीक” बताते हुए उनके दीर्घायु और सफल राजनीतिक करियर की कामना की है। चुनावी माहौल के बीच तेजस्वी यादव का जन्मदिन उनके समर्थकों के लिए उत्साह और ऊर्जा का नया संचार लेकर आया है।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट