ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: प्रशांत किशोर को जेल भिजवाकर ही रहूंगा, भाजपा सांसद ने भेजा नोटिस...15 दिनों की दी मोहलत, क्या है पूरा मामला जानें...

BJP सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। ओवरब्रिज एलाइनमेंट विवाद पर उन्होंने 15 दिन में माफी या सबूत की मांग की है, वरना कोर्ट में केस की चेतावनी दी है।

प्रशांत किशोर  संजय जायसवाल  बिहार राजनीति  BJP बनाम प्रशांत किशोर  चंपारण ओवरब्रिज विवाद  PK पर कानूनी नोटिस  बिहार न्यूज़ हिंदी  भाजपा नेता संजय जायसवाल  प्रशांत किशोर विवाद  बेतिया सांसद न्यूज
प्रशांत किशोर और संजय जायसवाल की फाइल तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट
Bihar News: प्रशांत किशोर ने हाल के दिनों में भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ आरोप लगाए हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय से लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया सांसद संजय जायसवाल के खिलाफ खुलासे किए थे. अब भारतीय जनता पार्टी भी प्रशांत किशोर के खिलाफ मैदान में उतर गई है. सांसद संजय जायसवाल ने पीके के खिलाफ वकालतन नोटिस भेजा है. 


पीके के खिलाफ मैदन में उतरे संजय जायसवाल 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर के खिलाफ वकालतन नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा है कि राजनीति में बहुत सारे व्यक्ति हैं जो विभिन्न प्रकार के सफल व्यवसाय करते हैं, परंतु प्रशांत किशोर अकेला व्यक्ति हैं जिसने राजनीति का सफल व्यवसायीकरण किया है। अपने धंधे को चमकाने के लिए जिस जिले में जाता है वहां पर अहंकार में चूर होकर जनप्रतिनिधियों पर झूठे इल्जाम लगाता है. जिससे उसकी राजनीति का धंधा चलता रहे। चंपारण में उसने मुझ पर झूठा इल्जाम लगाया कि मैंने छावनी के रेलवे ओवरब्रिज का एलाइनमेंट एक पेट्रोल पंप के लिए बदलवा दिया। मैं किसी राजनीतिक धंधेबाज के झूठे आरोपों से पीछे हटने वाला व्यक्ति नहीं हूं. इसीलिए मैंने प्रशांत किशोर के खिलाफ वकालतन नोटिस जारी किया है।

संजय जायसवाल आगे लिखते हैं कि बेतिया की जनता जानती है कि वर्तमान में जो रास्ता है वही राष्ट्रीय राजमार्ग था ,उसके बीच में ही पुल बना है । प्रशांत किशोर जैसे अहंकारी व्यक्ति को, कोई कुछ भी समझा देगा वह वही बोलेगा ,क्योंकि उसका मूल उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के चरित्र का मजाक उड़ाना है। 15 दिन का मैंने समय दिया है । या तो वह अपने कथन का सबूत दे या फिर सार्वजनिक तौर पर मुझसे माफी मांगे. वरना मुकदमा दायर करके उसे जेल तो मैं भिजवा कर ही रहूंगा.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता