ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Election 2025: इस दिन पशुपति पारस करेंगे फैसला, विधानसभा चुनाव में लालू के साथ बढ़ेंगे आगे या पकड़ कर रखेंगे मोदी का हाथ; जानिए डेट

Bihar Election 2025: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि हम इस दिन बड़ा ऐलान करेंगे, और बताएंगे कि बिहार का चुनाव वो किसके साथ मिलकर लड़ेंगे।

Pashupati Paras
Pashupati Paras
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में होली के रंग के साथ ही साथ अब राजनीतिक रंग भी गहराने लगा है। रंग-अबीर के बहाने राजनेता अपनी गोटी और गठबंधन भी इस चुनाव को लेकर तय करने में लग गए हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और दलित वोटरों के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले पशुपति कुमार पारस ने बड़ा एलान किया है। 


पशुपति कुमार पारस ने यह तय कर दिया है कि वह इस विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे,इसका फैसला अगले महीने यानी अप्रैल महीने के 14 तारीख को करेंगे। इसके बाद अब आपके मन में यह सवाल होगा की आखिर इस दिन ऐसा क्या है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह डेट तय किया हैं। तो कुछ लोगों को इसकी वजह मालूम भी होगी और जिन्हें नहीं मालूम है उन्हें आज हम बताने की कोशिश करेंगे की आखिर पशुपति कुमार पारस ने यह डेट क्यों तय किया है। तो आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है। 


दरअसल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि 14 अप्रैल को बड़ा ऐलान करेंगे, और बताएंगे कि बिहार का चुनाव वो किसके साथ मिलकर लड़ेंगे, एनडीए के साथ जाएंगे, या फिर महागठबंधन का दामन थामेंगे। आरा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि हमारी पार्टी का फैसला है कि हम बिहार के 243 सीटों पर भ्रमण करें। हम इंटरनल सर्वे करा रहे हैं। 


पशुपति पारस ने बताया कि  14 अप्रैल को बापू सभागार में बहुत बड़ी रैली करने जा रहे हैं। पार्टी की बैठक होने के बाद उसमें जो फैसला होगा, वो हम बिहार की जनता और मीडिया के सामने रखेंगे। मैं बताऊंगा कि मुझे किस तरफ जाना है। उन्होंने कहा कि वैसे सभी को मालूम है कि मैं किस तरफ जाऊंगा। लेकिन राजनीति में कुछ बातें भविष्य के गर्त में रहने दीजिए। 


इधर, भाजपा पर निशाना साधते हुए पशुपति पारस ने कहा कि हमारे 5 सांसद थे, सभी सांसदों का टिकट काट दिया गया। इसका कारण मै नहीं जानता हूं। सिर्फ इतना ही जनता हूं दलित की पार्टी थी और BJP दलित विरोधी है। लोकसभा में बाबा भीम राव अंबेडकर के खिलाफ कितनी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।