ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: स्ट्रॉग रूम में ट्रक घुसने और हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने 'रिटर्निंग ऑफिसर' को हटाया, नए अधिकारी को बनाया गया RO

Bihar News: चुनाव आयोग ने रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी ललित भूषण रंजन को चुनाव कार्य से हटा दिया है। जिलाधिकारी की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है।

चेनारी विधानसभा, रोहतास जिला, चुनाव आयोग कार्रवाई, निर्वाची पदाधिकारी हटाए गए, जफर हसन नए आरओ, ललित भूषण रंजन, बिहार चुनाव 2025, Bihar Election News, CEOBihar
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बीती रात सासाराम में स्ट्रॉग रूम का सीसीटीवी कैमरा बंद होने और एक ट्रक के आने पर भारी हंगामा हुआ था। तकिया बाजार समिति में स्थित स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद होने पर प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। अभिकर्ताओं की शिकायत पर कई दलों के प्रत्याशी स्ट्रांग रूम पहुंचे व जिला प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। इसके बाद जिलाधिकारी उदिता सिंह ने इस मामले में चेनारी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था. अब चुनाव आयोग ने चेनारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को हटा दिया है. इस संबंध में मुख्य़ निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नए निर्वाची पदाधिकारी के पोस्टिंग की जानकारी दी है. 

दरअसल, रोहतास के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आज ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को पत्र लिखा था. जिसमें चेनारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को हटाने और नए निर्वाची पदाधिकारी की पोस्टिंग की मांग की थी. जिलाधिकारी की सिफारिश पर वर्तमान आरओ को चुनाव कार्य से हटा दिया गया है.

रोहतास के जिला भू अर्जन पदाधिकारी जफर हसन को चेनारी विस क्षेत्र का नया निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है . साथ ही वर्तमान निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन को हटा दिया गया है. उन्हें मतगणना समेत सभी निर्वाची कार्यो से पृथक रखा गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता