ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री के हेलीकाप्टर को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, करना पड़ा लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया में शुक्रवार को एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को हेलिकॉप्टर तकनीकी कारणों से करीब 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया में शुक्रवार को एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। शुक्रवार एक विशाल चुनावी सभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को हेलिकॉप्टर तकनीकी कारणों से करीब 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। 


वहीं, चिराग पासवान की निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के तहत चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद चिराग पासवान को दूसरे जगह जाना था। सभा समाप्ती के बाद दूसरे जगह जाने के लिए हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की परमिशन नहीं  मिली। यह परमिशन इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी आने के कारण उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान चिराग पासवान ने बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से फोन पर संपर्क किया और स्थिति की जानकारी ली। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि यह समस्या केवल उनके साथ नहीं है, बल्कि सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ान प्रभावित हो रही थी।


केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी फोन पर चर्चा की और उड़ान में हो रही देरी की जानकारी दी। चिराग पासवान ने कहा कि उनके लिए आज नौ चुनावी सभाएं निर्धारित थीं, लेकिन एक घंटे से हेलिकॉप्टर में बैठकर इंतजार करना पड़ रहा था। लंबे इंतजार के बाद लगभग 1 घंटे 22 मिनट की देरी के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उड़ान की अनुमति मिल गई। इसके बाद चिराग पासवान सीधे हेलीपैड के समीप खड़े लोगों से मिले, जनता का अभिवादन स्वीकार किया और एनडीए प्रत्याशी उमाकांत सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की।


इस सभा ने चुनावी माहौल को गर्म किया और पश्चिम चंपारण के चुनावी समीकरणों पर सीधा असर डालने की संभावना जताई जा रही है। चिराग पासवान ने अपने संबोधन में एनडीए के समर्थन और प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के भरोसे पर भी जोर दिया। यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

संबंधित खबरें