ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Vidhansabha Election: बिहार में VIP सुरक्षा की नई रणनीति, बदलेगा पुलिस का यूनिफॉर्म!

Bihar Vidhansabha Election 2025: चुनाव नजदीक आते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब VIP ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी खाकी वर्दी में नजर नहीं आएंगे, बल्कि उन्हें विशेष ड्रेस कोड में तैनात किया जाएगा।

चुनाव ड्यूटी, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, JDU, RJD, BJP, SPG सुरक्षा, VIP सुरक्षा, पुलिस ड्रेस कोड, बिहार पुलिस, चुनाव सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस वर्दी, VIP ड्यूटी, सुरक्षा प्रोटोकॉल, सुरक्षा पोल, पुलिस प
बिहार पुलिस के जवान
© Google
Viveka Nand
2 मिनट


Bihar Vidhansabha Election 2025: बिहार के सभी जिलों में अब जब कोई VIP या VVIP जिले में आएंगे, तो पुलिस अब पारंपरिक खाकी वर्दी में नहीं होगी।बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट है । इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस मुख्यालय भी सक्रिय नजर आ रहा है।


 विधानसभा चुनाव नवंबर में संभावित हैं, जिससे देश के बड़े नेता बिहार दौरे पर आएंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को सुरक्षा प्लान तैयार कर उसकी सूची 13 अप्रैल तक पुलिस मुख्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है।


गौरतलब है कि अब राज्य के सभी जिलों में VIP और VVIP सुरक्षा के लिए SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की तर्ज पर एक विशेष सुरक्षा दस्ते का गठन किया जाएगा। इस सुरक्षा ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी अब अपनी पारंपरिक वर्दी में नजर नहीं आएंगे। इसके बजाय, उन्हें सफेद शर्ट, काली पैंट, काले चमड़े का बेल्ट और जूते, साथ ही काले या नीले रंग के मोजे पहनने होंगे। VIP सुरक्षा में शामिल काफिले के ड्राइवर भी इसी निर्धारित यूनिफॉर्म में होंगे।

टैग्स