ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar News: बिहार विधानसभा सत्र का दूसरा दिन..विपक्षी विधायकों का भारी हंगामा, स्पीकर ने पूछा- इ काला- काला पहन कर क्यों आ गए हैं ?

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। RJD, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने स्पीकर नंदकिशोर यादव को सदन में जाने से रोकने की कोशिश की। जानें पूरी खबर...

बिहार विधानसभा हंगामा  RJD विधायक प्रदर्शन  स्पीकर नंदकिशोर यादव  Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session 2025  विपक्ष का विरोध प्रदर्शन बिहार  RJD Congress Protest Bihar  Bihar Politics News Today
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक जमकर हंगामा करने लगे. स्पीकर नंदकशोर यादव ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की,विपक्षी विधायक सदन में खड़े होकर शोरगुल करने लगे. हंगामा कर रहे विधायक वेल में पहुंच गए नारेबाजी करने लगे. स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं. स्पीकर ने विपक्षी विधायकों से पूछा आपलोग काला-काला पहनकर क्यों आ गए हैं, अच्छा नहीं लग रहा है. 

हंगामे की वजह से सदन दो बजे तक स्थगित

स्पीकर ने नारेबाजी कर रहे विधायकों से कहा कि नारा लगाते-लगाते गला बझ जायेगा, चुनाव में नारा लगाना है, पहले ही बझ जायेगा. इसलिए आपलोग सीट पर बैठिए. दरअसल, Sir पर बहस की मांग को लेकर विपक्षी विधायक हंगामा कर रहे थे. हाथ में पोस्टर लेकर वेल में पहुंचे विपक्षी विधायकों के हाथ से प्ले कार्ड छीनने का आदेश स्पीकर ने दिया. इसके बाद मार्शल ने सभी पोस्टर ले लिए. हंगामा थमने की बजाय बढ़ते जा रहा था, स्पीकर ने विपक्षी विधायकों से कहा कि आपलोग सीट पर जाइए और एक सदस्य अपनी बात रखें. इसके बाद भी हंगामा कर रहे विधायक शांत नहीं हुए. वेल में हंगामा कर रहे विधायकों ने रिपोर्टर टेबल को तोड़ने की कोशिश की. इसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. 

सदन के बार भी विपक्षी विधायकों का हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद विधायकों ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. स्पीकर नंदकिशोर यादव को भी विधानसभा में जाने से रोकने की कोशिश की. बड़ी मुश्किल से वे अपने कक्ष तक पहुंचे. राजद-कांग्रेस व वामदलों के विधायक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता