ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार विधानसभा सत्र का तीसरा दिन...आज भी सदन में हंगामा, स्पीकर ने चेताया- मेरी आवाज बुलंद है...

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में तीसरे दिन भी विपक्षी विधायकों ने काले कपड़े पहनकर जमकर हंगामा किया। SIR मुद्दे पर विशेष चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष मंगलवार को वेल जाकर काफी हंगामा मचाया था.

बिहार विधानसभा मानसून सत्र  विपक्ष का विरोध प्रदर्शन  SIR पर विशेष चर्चा  विधानसभा हंगामा  काले कपड़ों में विधायक  बिहार स्पीकर नंदकिशोर यादव  रिपोर्टर टेबल पलटना  विपक्ष बनाम सरकार बिहार
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन भी विपक्षी विधायक काले कपड़ा में नजर आ रहे हैं. आज बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल की जैसे ही शुरूआत हुई, विपक्षी सदस्य शोर गुल करने लगे. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने ऐसा करने से रोका. अध्यक्ष ने कहा कि मैं अत्यंत पीड़ा में हूं. कल इस सदन में जो दृश्य सामने आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है. विपक्षी सदस्यों ने मंगलवार को जो किया, वो काफी शर्मनाक है. ऐसा नहीं होना चाहिए. 

स्पीकर ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को बोलने को कहा. तेजस्वी यादव ने कहा कि SIR के विरोधी नहीं बल्कि इसके पीछे के खेल के विरोधी हैं. चुनाव आयोग ने 11 कागजात मांगे हैं,जो गरीबों के पास नहीं है. आधार,राशन कार्ड,मनरेगा कार्ड को क्यों नहीं जोड़ा गया?  

बता दें, मंगलवार को विपक्षी विधायकों ने सदन में भारी हंगामा किया था. वेल में पहुंचकर रिपोर्टर टेबल को पलट दिया था. स्पीकर की तरफ कागज फेंके गए थे. मार्शल के साथ धक्का मुक्की की गई थी. काई मार्शल को चोटें आई थी. विपक्षी विधायक SIR पर विधानसभा में विशेष चर्चा की मांग कर रहे थे.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता