ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार में यहां BJP प्रत्याशी को करना पड़ा विरोध का सामना, जनता ने लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे

Bihar News: मोहनिया में भाजपा प्रत्याशी संगीता कुमारी को प्रचार के दौरान जनता के तीखे विरोध का करना पड़ा सामना। लगे 'मुर्दाबाद' के नारे, दल-बदल और निष्क्रियता के आरोप..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मतदान से पहले मोहनिया विधानसभा सीट पर सियासी माहौल गरम है। भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संगीता कुमारी को चुनाव प्रचार के दौरान जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि संगीता कुमारी अपने समर्थकों और वाहनों के साथ एक गांव में प्रचार के लिए पहुंची थीं, तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। गुस्साए लोगों ने 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए और सवाल किया कि "पांच साल तक विधायक कहां थीं?" ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे कई बार काम करवाने के लिए विधायक से मिलने गए, लेकिन उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिला। कुछ ने कहा कि वे अब संगीता को देखना भी नहीं चाहते। वीडियो में एक समर्थक ग्रामीणों को वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश करता दिखा, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया।


संगीता कुमारी ने 2020 में राजद के टिकट पर मोहनिया से चुनाव जीता था, लेकिन 2024 में उन्होंने भाजपा जॉइन कर लिया। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनके दल-बदल और कथित निष्क्रियता को लेकर जनता में गहरा असंतोष देखा जा रहा है, जिससे मोहनिया का चुनावी मुकाबला और रोमांचक हो गया है।संगीता कुमारी ने सफाई देते हुए कहा कि वे मोहनिया विधानसभा में प्रचार कर रही थीं, तभी एक यादव टोला में कुछ लोग अचानक जुट गए। उन्होंने दावा किया कि ये लोग नहीं चाहते कि एक महिला विधायक आगे बढ़े।


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण