ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Chunav 2025: विस चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टर स्ट्रोक, जीविका दीदियों को मिला बड़ा अधिकार

Bihar Chunav 2025: नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने कहने को जीविका दीदियों को तोहफा दिया है। लेकिन एनडीए सरकार का यह बड़ा मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है ...

Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025:
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Chunav 2025: बिहार के लिए यह चुनावी साल है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल के नेता अपने-अपने तरीकों से वोटरों को कैसे अपने पक्ष में लाए इसकी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सूबे के मुखिया अपने कोर वोट बैंक में किसी भी तरह की कोई सेंधमारी नहीं होने देना चाहते हैं। लिहाजा इसको लेकर वह कई तरह के तरकीब बना रहे हैं। अब उन्होंने यह फैसला किया है की बिहार की 'जीविका दीदी' कॉपरेटिव चुनाव में वोटिंग करेंगी। 


दरअसल, एनडीए सरकार या यूं कहें की नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने कहने को जीविका दीदियों को तोहफा दिया है। एनडीए की सरकार जीविका दीदियों के लिए राज्य स्तरीय वित्तीय संस्थान का गठन करेगी जो उन्होंने (जीविका दीदियों) लोन देगा। सरकार के इस कदम को नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। इसके जरिए नीतीश कुमार ने एक बार फिर से महिला वोटरों में अपनी पकड़ पहले से अधिक मजबूत कर ली है। 


जानकारी हो कि, बिहार सहकारी सोसायटी संशोधन विधेयक, 2025 को विधानसभा में मंगलवार को सरकार ने पारित कर दिया है।  इसके तहत सरकार जीविका दीदियों के लिए फंड बनाएगी। इसके अलावा सरकार ने राज्य की सहकारी समितियों में जीविका दीदियों को सदस्य बनाने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही कॉपरेटिव चुनाव में भी जीविका दीदियों को वोटिंग का अधिकार दिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में 1.35 करोड़ जीविका दीदियां हैं. बिहार में 10 लाख 63 हजार जीविका स्वावलंबी समितियों के सदस्यों को सहकारी समितियों में सदस्य की मान्यता दी है। यह लोग विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हर समय नीतीश कुमार के लिए ब्रांड एम्बेसडर का काम करती हैं। ऐसे में इस बार भी यह नई तरकीब काफी काम आने वाली है।