ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Election Result 2025: लखीसराय सीट से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा चुनाव जीते, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा विधानसभा चुनाव जीत गए हैं हालांकि अभी औपचारिक एलान होना बाकी है। कांग्रेस के अमरेश कुमार दूसरे स्थान पर, कई उम्मीदवार पिछड़ते नजर आए, NOTA को 5,596 वोट मिले।

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Result 2025:  बिहार की लखीसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा चुनाव जीत गए हैं हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी औपचारिक एलान बाकी है। 


ताजा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार सिन्हा ने भारी अंतर से बढ़त बना ली है। उन्हें 1,20,977 वोट मिले हैं और वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अमरेश कुमार से 25,054 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार को 95,923 वोट मिले हैं।


अन्य उम्मीदवार बेहद पिछड़ते नजर आए, जिनमें जन सुराज पार्टी के सूरज कुमार को 8,663 वोट, निर्दलीय विजय कुमार को 3,964 वोट, और निर्दलीय विकास कुमार जगनानी को 1,997 वोट मिले हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रवल कुमार को 1,565 वोट, विश्वास योग्य पार्टी के उमाशंकर यादव को 1,422 वोट, और भारतीय लोक चेतना पार्टी के कुशो महतो को 884 वोट प्राप्त हुए हैं।


निर्दलीय उम्मीदवारों रामजी मंडल (753 वोट), अभिषेक कुमार (706 वोट), अमरेश प्रसाद सिंह (580 वोट), और अमरेश कुमार (465 वोट) भी मुकाबले में काफी पीछे रहे। इस सीट पर NOTA की हिस्सेदारी 5,596 वोट रही, जिससे स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता