ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar election : राहुल गांधी की 11, प्रियंका गांधी की 6 और खरगे की 3 सभाएं तय, तेजस्वी संग आज से प्रचार अभियान की जोरदार शुरुआत

Bihar election : बिहार चुनाव में कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। राहुल गांधी की 11, प्रियंका गांधी की 6 और मल्लिकार्जुन खरगे की 3 सभाएं तय हैं। आज राहुल और तेजस्वी यादव की संयुक्त सभा से अभियान की शुरुआत होगी।

Bihar election : राहुल गांधी की 11, प्रियंका गांधी की 6 और खरगे की 3 सभाएं तय, तेजस्वी संग आज से प्रचार अभियान की जोरदार शुरुआत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar election : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपने प्रचार अभियान को पूरी रफ्तार दे दी है। महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की तैनाती कर दी है। पार्टी के दिग्गज नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कुल 11 जनसभाएं करेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 6 सभाएं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 3 सभाएं प्रस्तावित हैं।


आज से राहुल गांधी के प्रचार अभियान की शुरुआत

राहुल गांधी की बिहार में पहली चुनावी सभा बुधवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में होगी। यह सभा मझौलिया मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जहां राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मंच साझा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे राहुल गांधी दरभंगा के सदर प्रखंड स्थित लोआम गांव में दूसरी सभा को संबोधित करेंगे।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बताया कि सकरा में सभा के लिए प्रशासन से औपचारिक अनुमति मिल चुकी है। राहुल की सभाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और मंच व सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


राहुल गांधी की चुनावी सभाएं बिहार के लगभग हर क्षेत्र को कवर करेंगी। उनके कार्यक्रम इस प्रकार हैं –

29 अक्टूबर – मुजफ्फरपुर (सकरा) और दरभंगा (लोआम)

30 अक्टूबर – बरबीघा और नालंदा

2 नवंबर – खगड़िया

4 नवंबर – पूर्णिया और बहादुरगंज

5 नवंबर – औरंगाबाद और वजीरगंज

7 नवंबर – फारबिसगंज और बरारी

इन सभाओं के माध्यम से कांग्रेस और राजद गठबंधन एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेगा। महागठबंधन की रणनीति है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ मंच साझा कर विपक्षी वोटों के ध्रुवीकरण को मजबूत करें।


प्रियंका गांधी की सभाएं भी तय

राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगी। उनके कार्यक्रम इस प्रकार हैं –

3 नवंबर – लखीसराय और रोसड़ा

6 नवंबर – गोविंदगंज और चनपटिया

8 नवंबर – कदवा और कस्बा

पहले प्रियंका गांधी की एक सभा बछवाड़ा में तय थी, लेकिन महागठबंधन के घटक दलों के बीच "दोस्ताना संघर्ष" वाली सीटों पर वरीय नेताओं के प्रचार से बचने के निर्णय के बाद यह सभा रद्द कर दी गई है। कांग्रेस ने साफ किया है कि गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने के लिए यह निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया है।