ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम का वीडियो शेयर कर आरजेडी ने गड़बड़ी के लगाए आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद हाजीपुर के स्ट्रांग रूम को लेकर बवाल मचा है। आरजेडी ने वीडियो साझा कर गड़बड़ी का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, लेकिन वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने स्ट्रांग रूम का एक वीडियो साझा करते हुए गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि हाजीपुर के स्ट्रांग रूम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे बारी-बारी से बंद किए जा रहे हैं। इसी दौरान मध्यरात्रि में एक पिकअप वैन स्ट्रांग रूम में आती-जाती देखी गई है।


राजद ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि देश का सबसे बड़ा वोट डकैत कई दिनों से प्रचार के बहाने बिहार में डेरा डाले हुए है। चुनाव आयोग के अधिकारी उसे होटल में जाकर रिपोर्ट करते हैं। दिल्ली से बड़का वोट ठग प्रतिदिन बिहार आकर ध्यान भटकाने के लिए उल-जुलूल बातें करता है, ताकि गोदी मीडिया की मदद से वोट चोरी हो सके और असल मुद्दों से ध्यान हटे। लेकिन इस बार बिहार इन दो बाहरी ठगों को हर तरह से सबक सिखाएगा। ये बाहरी लुटेरे गणतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, मगर बिहारी ऐसा कभी नहीं होने देंगे।


मामले के सामने आने के बाद वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि घटना का संज्ञान लिया गया है और जांच की जा रही है। शीघ्र ही इस संबंध में अपडेट प्रदान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो स्ट्रांग रूम में मौजूद प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों द्वारा बनाया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति कहते सुना जा सकता है 129 महनार विधानसभा का सीसीटीवी कैमरा बंद हो चुका है। अभी रात के 11:53 बज रहे हैं, देखिए बड़ा खेला हो रहा है। इसी दौरान एक पिकअप वैन को बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है।


बता दें कि ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाता है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वैशाली जिले की आठ विधानसभा सीटों राघोपुर, लालगंज, महनार, महुआ, हाजीपुर, पातेपुर, वैशाली और राजापाकर पर 6 नवंबर को मतदान हुआ था। जिले में कुल 59.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें