ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Election Result 2025: तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा का चुनाव जीते, औपचारिक एलान होना बाकी

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से जीत हासिल कर चुके हैं, सिर्फ औपचारिक एलान अभी बाकी है।

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दुर्गति के बावजूद लालू प्रसाद के छोटे बेटे और राघोपुर से आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव आखिरकार चुनाव जीत गए हैं। बीच में ऐसा लग रहा था कि तेजस्वी अपनी सीट तक नहीं बचा पाएंगे लेकिन आखिरी के दो राउंड में तेजस्वी यादव बड़े अंतर से आगे हुए और चुनाव जीत गए हैं।


चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव को एक लाख से अधिक वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के सतीश कुमार को करीब 14 हजार वोटों से पराजित कर दिया है हालांकि फिलहाल औपचारिक एलान होना बाकी है।


दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। कई बार ऐसा लगा कि तेजस्वी यादव चुनाव हार जाएंगे लेकिन आखिरी वक्त में नतीजे पलट गए और बीजेपी उम्मीदवार पिछड़ गए। वहीं तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार बलिराम सिंह रहे जबकि जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार महज 2371 वोट से चौथे स्थान पर रहे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता