ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar Election 2025: महागठबंधन का सीएम फेस घोषित होते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, इस दिन से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

Bihar Election 2025: महागठबंधन का सीएम फेस घोषित होते ही तेजस्वी यादव एक्शन मोड में आ गए हैं। कांग्रेस द्वारा एलान के बाद अब तेजस्वी 24 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे और दिनभर कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: महागठबंधन में भारी खींचतान के बाद आखिरकार गुरुवार को तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर दिया गया। पटना में महागठबंधन की साधा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एलान किया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। महागठबंधन का सीएम फेस घोषित होते ही तेजस्वी यादव फिर से एक्शन में आ गए हैं और शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं।


दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। एक तरफ एनडीए के बड़े नेताओं का बिहार दौरा और चुनावी जनसभाएं शुरू हो चुकी हैं तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक दिन में कई-कई सभाएं कर रहे हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन के एक भी दल के किसी बड़े नेता की कोई सभा अभी तर नहीं हो सकी है। 


कांग्रेस द्वारा गुरुवार को तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किया गया। जिसके बाद तेजस्वी एक्टिव हो गए हैं और शुक्रवार से चुनाव प्रचार शुरू करने डाजा रहे हैं। तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर को सड़क और हवाई मार्ग से ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेजस्वी राबड़ी आवास से चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे और शाम 6 बजे के बाद वापस पटना पहुंचेंगे।


Bihar Election 2025: महागठबंधन का सीएम फेस घोषित होते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, इस दिन से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता