ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

Bihar Election 2025: ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का होगा विस्तार’ बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा एलान; महिलाओं को RJD से किया सचेत

Bihar Election 2025: सहरसा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि NDA की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को आरजेडी और कांग्रेस से सतर्क रहने की चेतावनी दी।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार के सहरसा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा एलान किया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी तो बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बिहार की बहनों और बेटियों को आरजेडी और कांग्रेस से सचेत रहने की सलाह दी।


सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है। नारी सशक्तिकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है। इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 हजार पहुंच चुके हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि NDA ने घोषणा की है कि फिर सरकार बनने के बाद इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। लेकिन, मैं बिहार की हर बहन बेटी से भी कहूंगा कि सतर्क रहिए, ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही ऐसी हर मदद को रोकना चाहते हैं। RJD हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। NDA की पहचान विकास से है और RJD-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।


पीएम मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था, जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था। आज ये सफर 30 किमी से भी कम रह गया गया है। 


उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती। इनकी डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे ही शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें