ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

Bihar Election 2025: बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर? सीतामढ़ी में आरजेडी-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

Bihar Election 2025: सीतामढ़ी में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का बच्चा रंगदार नहीं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनना चाहिए।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
6 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब दूसरे चरण की वोटिंग के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। पीएम मोदी और नीतीश कुमार से लेकर एनडीए के तमाम नेता एक-एक दिन में कई रैलियां कर रहे हैं। सीतामढ़ी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर से विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है। बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है। 


हम आज सीतामढ़ी में जो माहौल देख रहे हैं, वो दिल को छूने वाला है। ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि - नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार। आप लोगों में इन 3 मिनट में अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है। यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है।


मां सीता की इस पुण्य भूमि पर मैं आया हूं, ये भी बड़ा सौभाग्य है। मुझे 5-6 साल पहले का आज का ही दिन याद आता है। वो तारीख थी 8 नवंबर, 2019, जब माता सीता की इस धरती पर मैं आया था। और यहां से अगले दिन मुझे पंजाब में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए निकलना था और अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आना था।


मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला रामलला के पक्ष में ही आए। और जब सीता माता की धरती से प्रार्थना की जाए, वो कभी विफल जाती है क्या? ऐसा ही हुआ, सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में ही फैसला दिया।


आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं, तो इतने उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है। मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा, आपकी संतानों का भविष्य क्या होगा। इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है।


RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है। आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए। आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं। RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है। बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा।


अब बिहार में hands up कहने वालों के लिए जगह नहीं है। अब तो बिहार में startup के सपने देखने वाले चाहिए। हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं। हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं। जंगलराज का मतलब है - कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार, करप्शन। ये कु:संस्कार से भरे हुए लोग हैं, कुशासन का राज चाहते हैं।


भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी, भोला पासवान शास्त्री जी जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय और विकास का विश्वास दिया था। लेकिन, जैसे ही बिहार में जंगलराज आया, बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। RJD वालों ने बिहार में विकास का पूरा माहौल ही खत्म कर दिया।


ये RJD और कांग्रेस वाले उद्योगों की ABCD भी नहीं जानते। ये उद्योगों में सिर्फ ताले लगाना जानते हैं। 15 वर्ष में एक भी बड़ा कारखाना बिहार में नहीं लगा। यहीं मिथिला में जो मिलें और फैक्ट्रियां थी, वो भी बंद हो गई। 15 वर्ष के जंगलराज में कोई भी बड़ा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं बना। इसलिए, जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सिर्फ और सिर्फ सफेद झूठ है।


नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार का टूटा हुआ भरोसा लौटाया है। अब निवेशक बिहार आने के लिए उत्सुक हैं। यहां अच्छी सड़कें बन रही हैं, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। बिजली के नए-नए कारखाने बन रहे हैं, यहां जो रीगा चीनी मिल है, वो फिर से शुरू हो गई है। आने वाले समय में बिहार में ऐसी मिलें और फैक्ट्रियां बनाने का काम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।


गन्ना किसानों के हितों को देखते हुए हमारी सरकार गन्ने से इथेनॉल बनाने को भी बढ़ावा दे रही है। भाजपा और NDA जो कहती हैं, वो करके दिखाती हैं। और मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की भी गारंटी। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि बिहार में फिर से NDA सरकार बनते ही हम विकास की इस गति को और मजबूती देंगे और आप लोगों के कल्याण का अधिक काम करेंगे।


हमारी सरकार यहां विकास भी कर रही है और विरासत को भी सम्मान दे रही है। हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे हैं। सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी प्लान का हिस्सा है। आपके दामाद जी तो खुद प्रभु श्रीराम हैं। अयोध्या में सीतामढ़ी के दामाद जी का भव्य मंदिर बन गया है। अब माता के मायके की बारी है। पुनौरा धाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी। एक तरफ NDA सरकार अपने तीर्थों का विकास कर रही है। 


वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और RJD के लोग हमारी आस्था का अपमान कर रहे हैं। आपने कांग्रेस के नामदार की बातें सुनी होंगी, उन्होंने छठ पूजा के लिए क्या कहा। छठ महापर्व हमारी बिहार की माताओं-बहनों की तपस्या का एक गौरवपूर्ण पर्व है। और कांग्रेस के नामदार कहते हैं कि ये छठ महापर्व तो ड्रामा है, नौटंकी है। ये हमारी माताओं-बहनों, छठ मैया, परंपरा, विरासत और संस्कृति का अपमान है। ऐसा अपमान करने वालों को सजा अवश्य मिलनी चाहिए”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें