ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar Election 2025 : पवन सिंह की रैली में उमड़ी भीड़, पंडाल गिरा; टली बड़ी दुर्घटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन भोजपुरी स्टार और BJP नेता पवन सिंह ने मधुबन में NDA प्रत्याशी के समर्थन में जबरदस्त जनसभा की। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पंडाल गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पवन सिंह ने भावुक

Bihar Election 2025 : पवन सिंह की रैली में उमड़ी भीड़, पंडाल गिरा; टली बड़ी दुर्घटना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन रहा। इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता पवन सिंह ने पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी दयाल में एनडीए (NDA) प्रत्याशी के समर्थन में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। चुनाव प्रचार का यह दौरा इसलिए भी खास रहा क्योंकि आज शाम पांच बजे के बाद चुनावी शोर पूरी तरह थम जाएगा और अब 11 नवंबर को मतदान होगा।


भीड़ के उत्साह से टूटा पंडाल, लेकिन टली बड़ी दुर्घटना

पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक मैदान में उमड़ पड़े। पंडाल के नीचे बैठने की जगह न मिलने पर लोग छतों, दीवारों, गैलरी और यहां तक कि पंडाल के ऊपर तक चढ़ गए। भीड़ का उत्साह इतना अधिक था कि पंडाल पर दबाव बढ़ गया और अचानक उसका एक हिस्सा ढह गया।


हालांकि इस हादसे के बावजूद किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। लोग थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी में जरूर आए, लेकिन जल्द ही माहौल को नियंत्रित कर लिया गया। पवन सिंह ने खुद मंच से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा, “आपका प्यार ही मेरी ताकत है, लेकिन अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें।”


पवन सिंह का भावुक संबोधन

सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह कई बार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, वह सिर्फ मेरी मां और मेरी जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हूं। मैं जनता के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा हूं और अब मैं चाहता हूं कि आप सब उसी आशीर्वाद को एनडीए प्रत्याशी को दें।”


उन्होंने आगे कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार के गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज हुई है। पवन सिंह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए की सरकार का फिर से आना जरूरी है। “यह सरकार गरीबों की है, किसानों की है, नौजवानों की है और हर वर्ग के लिए काम करने वाली सरकार है। इसलिए हम सबको मिलकर एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनानी है।”


जनता से सीधा संवाद

पवन सिंह ने भोजपुरी में जनता से संवाद करते हुए कहा, “हमरा खातिर तनी जोश में मत आईं, आप सबके वोट से बिहार में विकास होई। हमार आपसे बस इहे अरज बा – 11 नवंबर के दिन वोट जरूर दीं, आ अपने घर-घर में सबके निकलवाईं।”

संबंधित खबरें