ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की रैली में भारी हंगामा, देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया बवाल, फेंकी कुर्सियां

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर के पारू में चिराग पासवान की चुनावी सभा में भारी हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने कुर्सियां फेंकी और भीड़ ने घेराबंदी तोड़ दी। चिराग पांच घंटे की देरी से पहुंचे और केवल 5 मिनट में सभा खत्म कर दी।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले आज प्रचार का आखिरी दिन रहा। शाम पांच बजे प्रचार थमने से पहले एनडीए के कई बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं। इसी बीच मुजफ्फरपुर के पारू में चिराग पासवान की जनसभा में भारी हंगामा हो गया।


सभा के दौरान लोगों के बीच कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते भीड़ ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। माहौल बिगड़ने के बाद भीड़ ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर चिराग पासवान के मंच तक पहुंचने की कोशिश की।


जानकारी के अनुसार, पारू में चिराग पासवान की सभा सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन वे करीब पांच घंटे की देरी से शाम 4 बजे पहुंचे। लंबे इंतजार से नाराज़ भीड़ बेकाबू हो गई। इस अफरातफरी के बीच चिराग पासवान ने सिर्फ 5 मिनट का भाषण देकर सभा समाप्त कर दी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता