ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar Election Result 2025: NDA ने पूरा किया डबल सेंचुरी , 201 सीटों पर बढ़त; महागठबंधन काफी पीछे

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए प्रचंड जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि एनडीए गठबंधन 201 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 81 और भाजपा 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Bihar Election Result 2025
बिहार चुनाव रिजल्ट 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए प्रचंड जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि एनडीए गठबंधन 201 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 81 और भाजपा 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने भी अपने क्षेत्रों में मजबूती दिखाई है। एनडीए की इस बढ़त से यह स्पष्ट हो रहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन जनता के भरोसे का लाभ उठा रहा है।


जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें ‘टाइगर’ बताया गया है। पटना की सड़कों पर भी ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’ लिखे पोस्टर नजर आ रहे हैं। कार्यालय में नया पोस्टर भी लगाया गया है, जिसपर लिखा है, “नीतीश कुमार जी थे, हैं और रहेंगे।” यह संदेश साफ तौर पर राज्य की जनता में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास और उनके नेतृत्व की लोकप्रियता को दर्शाता है।


महागठबंधन इस समय काफी पीछे चल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और वाम दलों के गठबंधन को महज 47 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि महागठबंधन में समन्वय की कमी और प्रचार अभियान की कमजोर रणनीति इसका मुख्य कारण रही है। वहीं, एनडीए ने प्रचार में लगातार सक्रिय रहकर और पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति के साथ अपनी पकड़ मजबूत की है।


साथ ही, ताजातरीन रुझानों के अनुसार जनसुराज पार्टी (JSP) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सीमित क्षेत्रों में ही प्रभावशाली साबित हो रही हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन एनडीए की बढ़त स्पष्ट रूप से डबल सेंचुरी की ओर इशारा कर रही है।