ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Election Counting 2025: शुरुआती रुझान में बिहार में फिर से नीतीशे कुमार! तेजस्वी का महागठबंधन पिछड़ा

Bihar Election Counting 2025: विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिली है जबकि महागठबंधन 66 सीटों पर आगे चल रहा है। पोस्टल बैलेट और ईवीएम की शुरुआती गिनती के बाद राजनीतिक तस्वीर स्पष्ट होने लगी है।

Bihar Election Counting 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 137 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जबकि महागठबंधन 66 सीटों पर आगे चल रहा है।


बीजेपी लखीसराय, दरभंगा, पचना साहिब और पीरपैंती से बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस बहादुरगंज, किशनगंज, कदवा और हिसुआ से आगे चल रही है। जदयू सुपौल, सरायरंजन, मोरवा, मोकामा, राजगीर और झाझा से आगे है। इसके अलावा जनसुराज 4 सीटों पर, एआईएमआईएम 2 सीटों पर, और बीएसपी तथा आम आदमी पार्टी 1–1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।


एनडीए की यह बढ़त इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों का है। शुरुआती रुझान राजनीतिक तस्वीर का संकेत देते हैं, लेकिन अंतिम नतीजे आने तक स्थिति बदलने की संभावना बनी हुई है।


अन्य सीटों की बात करें तो गयाजी में हम के नेता अनिल कुमार का दावा है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। कुटुंबा से कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और लालगंज से शिवानी शुक्ला आगे चल रही हैं। वहीं तारापुर से बीजेपी उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पीछे हैं, जबकि आरजेडी के अरुण कुमार बढ़त बनाए हुए हैं। मनेर से आरजेडी के भाई वीरेंद्र आगे चल रहे हैं।


कटिहार जिले की सात विधानसभा सीटों में भी दिलचस्प रुझान देखने को मिल रहे हैं। कटिहार से वीआईपी प्रत्याशी सौरव अग्रवाल, मनिहारी से जदयू के सौरभ सुमन और बरारी से जदयू के विजय सिंह निषाद आगे हैं। कदवा से कांग्रेस के सकील अहमद खान, प्राणपुर से बीजेपी की निशा सिंह और कोढ़ा से कांग्रेस की पूनम पासवान बढ़त बनाए हुए हैं। बलरामपुर में माले के उम्मीदवार सीपीआईएमएल आगे चल रहे हैं। इन रुझानों को पोस्टल बैलेट की शुरुआती गिनती से जुड़े सूत्रों की जानकारी माना जा रहा है।


इस बार बिहार में चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए। पहले चरण में 65.08% और दूसरे चरण में 68.76% मतदान दर्ज किया गया। कुल मिलाकर 66.91% मतदान के साथ राज्य में चुनावी उत्साह साफ नजर आया। 243 सीटों पर अंतिम नतीजे आज सामने आएंगे और बहुमत की लड़ाई बेहद दिलचस्प बन चुकी है। बिहार चुनाव की हर सीट और हर अपडेट की पल-पल की सटीक जानकारी चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता