ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

Bihar Election Result 2025: छपरा सीट से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव चुनाव हारे, चुनावी नतीजों पर क्या बोले भोजपुरी एक्टर?

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव हार गए हैं. भाजपा की छोटी कुमारी ने लगभग सात से आठ हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.

Bihar Election Result 2025
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार एनडीए ने जोरदार जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन की बुरी हार हुई है। इस चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी की ओर से चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।


अपनी हार स्वीकार करते हुए खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़कर अपनी एक तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही… जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी... जय बिहार!"


छपरा सीट से भाजपा की छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को लगभग सात से आठ हजार वोटों के अंतर से हराया। हालांकि आधिकारिक परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए खेसारी लाल यादव ने अपनी हार को मान लिया।


विजय के बाद छोटी कुमारी ने कहा कि "यह मेरी जीत नहीं है, यह छपरा की जनता की जीत है। जनता ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मैं इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी।" जब उनसे पूछा गया कि खेसारी लाल यादव जैसे बड़े स्टार को हराने पर कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने जवाब दिया कि "यह तय करने का अधिकार जनता का है। चुनाव के दौरान चर्चा थी कि खेसारी का पलड़ा भारी है, लेकिन मुझे कहीं से कोई डर नहीं था।"


छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव की हार इस बात का उदाहरण है कि केवल स्टारडम चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त नहीं होता, और जनता के समर्थन के बिना कोई भी उम्मीदवार सफलता हासिल नहीं कर सकता।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता