ब्रेकिंग
PM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलसंदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलसंदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनी

Bihar Cabinet Meeting : बिहार कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, 6 एजेंडों पर लगी मुहर; खुलेंगे नई चीनी मिल

बिहार कैबिनेट की पहली बैठक में सरकार ने 6 बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। रोजगार, उद्योग और किसानों को मजबूती देने के लिए नई चीनी मिल खोलने की मंजूरी दी गई, जिससे विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Bihar Cabinet Meeting
Bihar Cabinet Meeting
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक हुई। यह बैठक कई मायनों में बेहद अहम रही, क्योंकि इसी बैठक में सरकार ने जनहित से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है। कुल 6 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिनमें रोजगार, आधारभूत संरचना, किसानों की आय बढ़ाने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़े अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इन फैसलों से सरकार के विकास एजेंडे की दिशा साफ होती है, जिसमें युवाओं, किसानों और उद्योगों पर विशेष फोकस दिखा।


कैबिनेट के प्रमुख निर्णयों में से सबसे बड़ा फैसला राज्य में नई चीनी मिल खोलने का है। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले बिहार में गन्ना किसानों की समस्याओं और उनके लिए बाजार उपलब्ध कराने का मुद्दा कई वर्षों से सामने आता रहा है। नई चीनी मिल की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त होगा और साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का दावा है कि नई चीनी मिल आधुनिक तकनीक से लैस होगी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


कैबिनेट में दूसरा बड़ा फैसला राज्य में निवेश को बढ़ावा देने से संबंधित रहा। सरकार ने उद्योग विभाग को नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने और पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है। इससे न सिर्फ रोजगार सृजन होगा बल्कि बिहार निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित होगा। इसके अलावा स्टार्टअप प्रमोशन के लिए भी नीति में संशोधन किया जाएगा, ताकि युवा उद्यमियों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध हो सके।