ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का फेस्टिवल गिफ्ट, बिहारियों को 'दिल्ली-पंजाब-हरियाणा' से घर लाने के लिए सरकार बस मालिकों को प्रति सीट देगी इतना रू...

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट ने पर्व-त्योहार में दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से लोगों की रोजाना घर वापसी के लिए योजना पास की है। निजी बस ऑपरेटरों को 5 वर्षों तक प्रति सीट प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बिहार कैबिनेट मीटिंग 2025, कामगार यात्रा योजना बिहार, नीतीश सरकार बस योजना, पर्व त्योहार यात्रा सहायता, PPP मॉडल बिहार बस योजना, बिहार परिवहन प्रोत्साहन राशि, फ्री बस सेवा बिहार त्योहार
त्योहार में घर वापसी की फाइल तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. सूबे के बाहर रह रहे कामगारों-आम नागरिकों को पर्व-त्योहार में घऱ लाने को लेकर सरकारी खजाना खोल दिया है. सरकार बस मालिकों से एकरारनामा करेगी. बस मालिकों को प्रति सीट दोनों तरफ मिलाकर 450 रू प्रोत्साहन राशि देगी. इस पर सिर्फ 7.27 करोड़ रू का खर्च करेगी. 

बिहार कैबिनेट ने एक बड़ा प्रस्ताव पास किया है. परिवहन विभाग की तरफ से कहा गया है कि दुर्गा पूजा से छठ तक दो माह एवं होली में एक माह सहित कुल 03 माह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान से लगभग 06 हजार कामगारों / आम नागरिकों को प्रतिदिन उनके घर लाना है. परिवहन के साधनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए अगले पांच वर्षों तक आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अन्तर्राज्यीय मार्गो पर बसों के संचालन के लिए लोक निजी भागीदारी (पी०पी०पी०) के तहत निजी बस ऑपरेटरों को पीक साईड से 150 रू प्रति सीट एवं ऑफ पीक साईड से 300 रू प्रति सीट प्रोत्साहन राशि दिये जाने की योजना है।

इस योजना के तहत बिहार राज्य पथ परिवहन निगमा द्वारा निजी बस ऑपरेटर्स से बस परिचालन के लिए 5 वर्षों के लिये एकरारनामा किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत निजी बस ऑपरेटरों को पीक साईड से रू० 150 प्रति सीट एवं ऑफ पीक साईड से रू० 300 प्रति सीट प्रोत्साहन राशि के रूप में 05 वर्षों के लिए रू० 35,64,00,000/- (पैतीस करोड़ चौसठ लाख रूपये) एवं योजना के सूचारु रूप से संचालन के लिए आकस्मिकता मद में योजना लागत का 02% अर्थात 71.28 लाख रूपये,कुल 36,35,28,000 (छत्तीस करोड़ पैतीस लाख अठाईस हजार रुपये) व्यय किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 7,27,06,000/- (सात करोड़ सताईस लाख छः हजार रूपये) का व्यय बिहार आकस्मिक निधि से किया जायेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता