ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीमांचल में उम्मीदवारों का चयन बना टेढ़ी खीर, NDA और महागठबंधन में मंथन तेज

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सीमांचल के 24 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में अभी सस्पेंस बरकरार है, जबकि प्रमुख नेता सीमांचल में सक्रिय हैं।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सीमांचल के चार जिलों— पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया—की 24 सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना तय है। चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद सीमांचल में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं, लेकिन प्रत्याशियों के नामों को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।


चुनाव से ठीक पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता सीमांचल पहुंचकर सियासी तापमान को भांप चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में चुनावी सभा को संबोधित किया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कटिहार, पूर्णिया और अररिया का दौरा किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को साधा। 


इसके अलावा एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी सीमांचल के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। हालांकि सभी दलों की सक्रियता बढ़ गई है, लेकिन अब तक सीमांचल की 24 विधानसभा सीटों पर किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इन सीटों का बंटवारा महागठबंधन और एनडीए के बीच बराबर-बराबर यानी 12-12 सीटों में हुआ है।


टिकट वितरण को लेकर सभी दलों में घमासान मचा हुआ है। प्रत्याशी चयन को लेकर पटना से दिल्ली तक मंथन का दौर जारी है। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर सीटों पर पुराने चेहरों को ही मैदान में उतारने की तैयारी है, हालांकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका मिल सकता है। एक-दो नामों में उलटफेर की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।


बता दें कि पूर्णिया जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पूर्णिया जिले में कुल 20 लाख 85 हजार 87 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता अब विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि एक-दो दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है और उम्मीदवारों के नाम सामने आ सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता