ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Election Results 2025: 14 सीटों की मतगणना में शुरुआती रुझान, NDA और महागठबंधन में टक्कर; कौन कर रहा है बढ़त? जानें

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की मतगणना पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे तक आने की संभावना है, जबकि हार-जीत का अंतिम परिणाम दोपहर बाद तक आने की उम्मीद है।

Bihar Election Result 2025
बिहार चुनाव रिजल्ट 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
5 मिनट

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की मतगणना पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे तक आने की संभावना है, जबकि हार-जीत का अंतिम परिणाम दोपहर बाद तक आने की उम्मीद है। 2020 के चुनाव में पटना की 14 सीटों में से एनडीए ने पांच सीटें जीतकर बीजेपी की मजबूत पकड़ बनाई थी, जबकि महागठबंधन की नौ सीटों में से छह आरजेडी, दो CPI-ML और एक कांग्रेस ने जीती थी। इस बार इन सभी सीटों पर पुराने दिग्गजों के साथ नए चेहरे भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है।


मोकामा विधानसभा सीट

पटना की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली मोकामा में इस बार मुकाबला दो बाहुबलियों के बीच है। एक ओर अनंत सिंह हैं, जो जदयू के टिकट पर NDA के उम्मीदवार हैं, जबकि दूसरी ओर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी महागठबंधन की ओर से मैदान में हैं। 2020 में RJD के अनंत सिंह ने JDU के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया था। इस बार दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।


बख्तियारपुर विधानसभा सीट

2020 के चुनाव में आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बीजेपी के रणविजय सिंह को हराया था। इस बार मुकाबला अनिरुद्ध कुमार और लोजरा(रा) के अरुण कुमार के बीच है। यह सीट भी पहले से ही राजनीतिक हलचल का केंद्र बनी हुई है।


बाढ़ विधानसभा सीट

बाढ़ सीट पर 2020 में बीजेपी के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कांग्रेस के सत्येंद्र बहादुर को हराया था। इस बार RJD के कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया और बीजेपी के सियाराम सिंह के बीच मुकाबला है। इसके अलावा, जेएसपी से महेश प्रसाद सिंह और आप पार्टी से मधुकर जय विजय भी मैदान में हैं।


दीघा विधानसभा सीट

दीघा में बीजेपी के मौजूदा विधायक संजीव चौरसिया का सामना CPI-ML की उम्मीदवार दिव्या गौतम से है, जो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन हैं। 2020 में संजीव चौरसिया ने CPI-ML की शशि यादव को हराया था।


पटना साहिब विधानसभा सीट

पटना साहिब में 2020 में बीजेपी के कद्दावर नेता नंद किशोर यादव ने कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा को 18,662 वोटों के अंतर से हराया था। इस बार भाजपा के रत्नेश कुमार और कांग्रेस के शशांत शेखर के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।


बांकीपुर विधानसभा सीट

2020 में बीजेपी के नितिन नवीन ने कांग्रेस के लव सिन्हा (शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे) को हराया था। इस बार भी नितिन नवीन मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी और जेएसपी से वंदना कुमारी मैदान में हैं।


कुम्हरार विधानसभा सीट

कुम्हरार सीट पर 2020 में BJP के अरुण कुमार सिन्हा ने आरजेडी के धर्मेन्द्र कुमार को हराया था। इस बार भाजपा के संजय कुमार, कांग्रेस के इंद्रदीप चंद्रवंशी और जनसुराज पार्टी के प्रो. केसी सिन्हा मुख्य उम्मीदवार हैं।


दानापुर विधानसभा सीट

2020 में RJD के रीत लाल ने BJP की आशा देवी को हराया था। इस बार भी रीत लाल मैदान में हैं, जबकि BJP के रामकृपाल यादव उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं।


मनेर विधानसभा सीट

2020 में RJD के भाई वीरेंद्र ने BJP के निखिल आनंद को हराया था। इस बार भी भाई वीरेंद्र मुख्य उम्मीदवार हैं। उन्हें लोजपा(रा) के जीतेंद्र कुमार और जेएसपी के संदीप कुमार सिंह चुनौती दे रहे हैं।


फतुहा विधानसभा सीट

फतुहा में RJD के डॉ. रामानंद यादव फिर से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला लोजपा(रा) की रुपा कुमारी से है। 2020 में डॉ. रामानंद यादव ने JDU के सत्येंद्र सिंह को हराया था।


फुलवारी-सुरक्षित विधानसभा सीट

फुलवारी-सुरक्षित सीट पर CPI-ML (Liberation) के गोपाल रविदास महागठबंधन के मुख्य उम्मीदवार हैं। जदयू की ओर से श्याम रजक और जेएसपी की ओर से शशिकांत प्रसाद भी मैदान में हैं। 2020 में गोपाल रविदास ने JDU के अरुण मांझी को हराया था।


पटना जिले में मतगणना के केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। मतगणना स्थल पर CCTV कैमरे लगे हैं और सभी उम्मीदवारों के एजेंट गिनती प्रक्रिया में शामिल हैं। शुरुआती रुझान जैसे ही आएंगे, यह साफ हो जाएगा कि पटना की 14 विधानसभा सीटों पर किस पार्टी का दबदबा रहेगा और सत्ता की दिशा क्या होगी।