ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar Election Results 2025: कटिहार की 7 सीटों पर कौन आगे? हार-जीत का अंतिम परिणाम दोपहर बाद

Bihar Election Results 2025: कटिहार जिले की सात विधानसभा सीटों, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कोढ़ा (SC) पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।

Bihar Election Result 2025
बिहार चुनाव रिजल्ट 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

Bihar Election Results 2025: कटिहार जिले की सात विधानसभा सीटों, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कोढ़ा (SC) — पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी की गई और उसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई। मतगणना केंद्र पर 14 टेबल के साथ एक अतिरिक्त टेबल रखी गई है, जिसमें प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक सहायक और एक माइक्रो प्रेक्षक तैनात हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के गणना अभिकर्ता (काउंटिंग एजेंट) भी हर टेबल पर मौजूद हैं। जिन विधानसभा क्षेत्रों में कम बूथ हैं, वहां न्यूनतम 25 राउंड और जिन क्षेत्रों में अधिक बूथ हैं, वहां 30 या उससे अधिक राउंड गिनती की जाएगी।


कटिहार जिले में 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA ने 7 सीटों में से 4 पर जीत दर्ज की थी, जबकि महागठबंधन को 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इस बार भी कटिहार सीट से बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद और वीआईपी के सौरभ अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। पहले राउंड में कटिहार सदर से तारकिशोर प्रसाद ने 1470 वोटों की बढ़त बनाई, जबकि सौरभ अग्रवाल को 2730 वोट मिले। दूसरे राउंड में कटिहार सीट पर सौरभ अग्रवाल ने 4445 वोट जबकि तारकिशोर प्रसाद को 3386 वोट मिले।


बलरामपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में AIMIM के आदिल 2716, माले से महबूब आलम 2479 और एलजेपी की संगीता देवी 1995 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। बरारी विधानसभा सीट पर जदयू के विजय सिंह और कांग्रेस के तौकीर आलम के बीच मुकाबला है, जबकि प्राणपुर में बीजेपी की निशा सिंह और RJD की इशरत परवीन, कोढ़ा (SC) में बीजेपी की कविता देवी और कांग्रेस की पूनम पासवान, कदवा में जदयू के दुलारचंद गोस्वामी और कांग्रेस के शकील अहमद खान, मनिहारी में जदयू के शंभू सुमन, कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह और JMM के अनिल कुमार उरांव और बलरामपुर में एलजेपीआर की संगीता देवी, CPI-ML के महबूब आलम और AIMIM के आदिल हसन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।


मतगणना के दौरान, रुझान सुबह 9 बजे तक आने लगे हैं और दोपहर तक कटिहार जिले की सभी सीटों पर हार-जीत का अंतिम परिणाम सामने आने की संभावना है। कटिहार जिले की विधानसभा सीटों पर शुरू से ही हलचल तेज रही और उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट गणना प्रक्रिया में लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस बार भी कटिहार जिले की सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के साथ-साथ स्थानीय और क्षेत्रीय दलों की भी भागीदारी चुनाव को और रोमांचक बना रही है। कटिहार जिले की सीटों पर हार-जीत की स्थिति जिले की राजनीतिक तस्वीर तय करने में निर्णायक साबित होगी।


इस तरह, मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से व्यवस्थित और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के साथ चल रही है, जिससे मतों की गिनती पारदर्शी और निष्पक्ष हो। मतगणना केंद्र पर लगे CCTV कैमरों और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान का हर चरण नजर रखा जा रहा है। इस बार के चुनाव में कटिहार जिले की 7 विधानसभा सीटें राज्य की राजनीतिक दिशा में अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

संबंधित खबरें