ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Jhajharpur Election Result 2025: मिथिलांचल में 'नीतीश मिश्रा' ने लहराया जीत का परचम, रिकार्ड 55 हजार मतों से हुए विजयी

Jhajharpur Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नीतिश मिश्रा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है।

Bihar Election Result 2025
बिहार चुनाव रिजल्ट 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Jhajharpur Election  Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नीतिश मिश्रा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 1,07,958 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम नारायण यादव (CPI) को 54,849 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत ने भाजपा की स्थिति को और मजबूत किया है।


इस विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटिंग में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में केशवचंद्र भंडारी (जन सुराज पार्टी) को 11,563 वोट, कृष्ण कुमार साहू (निर्दलीय) को 4,513 वोट, देवकांत झा (आप) को 2,347 वोट, अब्दुल इरफान (निर्दलीय) को 1,992 वोट, और अन्य निर्दलीय व छोटे दलों के उम्मीदवारों को कम वोट मिले। NOTA (None of the Above) को 3,112 वोट पड़े।


नीतिश मिश्रा की इस जीत के पीछे उनकी इलाके में लंबे समय से बने जनसंपर्क और विकास कार्यों की छवि रही। झंझारपुर में उनका प्रभाव इतना मजबूत है कि अन्य दलों के उम्मीदवार उनके सामने टिक नहीं पाए। इसके साथ ही यह जीत भाजपा के लिए झंझारपुर क्षेत्र में मजबूत पैठ का संकेत भी देती है। यह नतीजा स्पष्ट करता है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, रणनीति और उम्मीदवार की लोकप्रियता इस बार भी चुनावी परिणामों में निर्णायक साबित हुई।