ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण की वोटिंग खत्म, EVM में कैद हुई 1314 उम्मीदवारों की किस्मत

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान संपन्न, 18 जिलों की 121 सीटों पर 60.13% मतदान दर्ज। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में तय होगी।

Bihar Election 2025
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। राज्यभर में लोगों में मतदान को लेकर दिनभर खासा उत्साह देखने को मिला। पहले चरण में 1314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।


चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि कई मतदान केंद्रों पर शाम के बाद भी लंबी कतारें नजर आईं। वहीं, सुरक्षा कारणों से 56 बूथों पर शाम 5 बजे ही मतदान प्रक्रिया समाप्त कर दी गई।


पहले चरण के इस मतदान के साथ ही तेजस्वी यादव, उनके भाई तेज प्रताप यादव, और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत बिहार के 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जहाँ कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। 


मुकाबला मुख्य रूप से एनडीए (बीजेपी-जदयू) और महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वामपंथी दल) के बीच है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी इस बार तीसरे मोर्चे के रूप में चुनौती पेश कर रही है। इस चरण में विपक्षी ‘इंडिया गठबंधन’ के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव, तथा भाजपा के प्रमुख नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के साथ 16 मंत्रियों की राजनीतिक किस्मत तय होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता