ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: 'BJP को हराना है तो मैदान छोड़िए...', मनोज झा के इस बयान पर AIMIM ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, पिछली बार गिड़गिड़ाये थे, इस बार भी ....

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के INDIA गठबंधन में शामिल होने के ऑफर से नया मोड़ आ गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को चिट्ठी लिखकर महागठबंधन में शामिल होने की मांग की है। राजद नेता मनोज झा के बयान पर AIMIM का करारा जवाब

AIMIM Bihar Politics, ओवैसी लालू चिट्ठी, राजद AIMIM विवाद, असदुद्दीन ओवैसी INDIA गठबंधन, मनोज झा AIMIM, Bihar Election 2025, अख्तरुल ईमान RJD, राणा रंजीत सिंह बयान
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News:  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ऑफर पर सियासी माहौल गरमा गया है. ओवैसी की पार्टी AIMIM ने चुनाव से ठीक पहले एक चौंकाने वाला दांव चला है. खुद को INDIA ब्लॉक में शामिल करने की पेशकश कर दी है. AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखकर महागठबंधन में शामिल किए जाने की मांग रख दी. ओवोसी की पार्टी की इस चाल से राजद बेचैन हो गई। इसके बाद पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि ओवैसी का बेस हैदराबाद में है. कभी-कभी चुनाव ना लड़ना भी मदद करना होता है. अगर वो बीजेपी को हराना चाहते हैं तो चुनाव ना लड़ें. राजद के इस बयान पर ओवैसी की पार्टी ने गहरी नाराजगी जताई है. पार्टी ने कहा है कि 2020 विधानसभा चुनाव के बाद भी गिड़गिड़ाये थे, इस बार भी यही हाल होगा. 

AIMIM और राजद में शह-मात का खेल 

राजद के रास सांसद मनोज झा के बयान के बाद AIMIM की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. ओवैसी की पार्टी के बिहार प्रदेश के सचिव और ढाका विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी राणा रंजीत सिंह ने मनोज झा को जवाब देते हुए कहा है कि पढ़े-लखे लोगों के मुंह से इस तरह की बात शोभा नहीं देती है. जिस दल के विधायक तीन राज्यों में है, उस पार्टी को हैदराबाद बेस्ड कहना बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का बिहार समेत 10 से अधिक राज्यों में मजबूत जनाधार है. उस पार्टी को बिहार में कहना कि चुनाव मत लड़िए, यह फालतू बात है. 

ओवेसी की पार्टी के नेता ने मनोज झा को दिया करारा जवाब 

राणा रंजीत सिंह ने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद हमारी पार्टी के पांच विधायक जीत कर आये थे. इसके बाद वो लोग गिड़गिडाये थे. इस बार के चुनाव में भी जीतकर आयेंगे, फिर ये लोग गिड़गिड़ायेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा को रोकना चाहती है. इसीलिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखकर महागठबंधन में शामिल किए जाने की मांग की है. इसके बाद मनोज झा का बयान हास्यास्पद है. 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता