ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गैंगरेप का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, थाना से लेकर कोर्ट तक मचा हड़कंप

DESK: गैंगरेप का एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. यही नहीं उससे गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर थाने तक के पुलिसकर्मी डरे हुए है. सभी आरोपी बि

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: गैंगरेप का एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. यही नहीं उससे गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर थाने तक के पुलिसकर्मी डरे हुए है. सभी आरोपी बिहार का कटिहार जिले का रहने वाला है. यह मामला राजस्थान के अजमेर थाना का है.

इसको भी पढ़ें: प्रेमी के साथ 2 लाख रुपए लेकर भागी 2 लड़कियां, लॉकडाउन में कोचिंग जाने का बनाया बहाना

कोर्ट में भी संक्रमण का खतरा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हबीबुल्ला को 18 मई को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसके कोर्ट में हाजिर किया गया. पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए थे. पीड़िता के बयान लेने वाली मजिस्ट्रेट और स्टाफ को भी संक्रमण की आशंका हो गई है.


सभी आरोपी बिहार के रहने वाले

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गैंगरेप का आरोपी हबीबुल्ला और उसके दोनों साथी कटिहार जिले के रहने वाले हैं. इनलोगों ने सितंबर 2019 में एक नाबालिग युवती के साथ तीनों ने रेप किया. इस दौरान डर से युवती ने किसी को यह बात नहीं बताई. जब वह प्रेग्नेंट हो गई है तो उसकी जानकारी 18 मई को एक समाजिक कार्यकर्ता को मिली. जिसके बाद समाजिक कार्यकर्ता ने दरगाह थाना जाकर आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपा को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि पीड़िता घर से भागकर वह अजमेर पहुंची थी. इस दौरान ही तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया.

प्रेग्नेंट पीड़िता को भी कोरोना का खतरा

इस बीच प्रेग्नेंट पीड़िता को भी कोरोना का खतरा है. किशोर सुधार गृह में है. इस के साथ ही आरोपियों के संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए क्वॉरेंटाइन कर दिया है. 


इसको भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागा प्रेमी, लॉकडाउन में 1000 KM दूर फंसी प्रेमिका को लेकर आया वापस

टैग्स