ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Crime News: बिहार में कुएं से युवक का शव मिलने से सनसनी, भूमि विवाद में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: भागलपुर जिले के महमतपुर गांव में एक बगीचे के कुएं से युवक का शव बरामद हुआ है। हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित महमतपुर गांव में एक बगीचे के कुएं से युवक का शव बरामद हुआ है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया गया।


युवक की पहचान मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भी भीमकित्ता निवासी सुरेश यादव 35 वर्षीय अजय यादव के रूप में की गई है। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि रविवार की शाम घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौट के आया। उन्होंने बताया की जमीन विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है


बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के एक बगीचे के कुएं से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब ग्रामीणों ने झांक कर देखा तो उन्हें कुएं में शव दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना प्रभारी सफदर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं से छानबीन की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता