ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में सनकी प्रेमी ने कर दिया बड़ा कांड, शादी से इनकार करने पर लड़की को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में प्रेम में असफल युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में एक सनकी युवक ने एकतरफा प्यार में बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। युवक ने घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना अरवल सदर थाना क्षेत्र के खानगाह मुहल्ले की है।


बताया जा रहा है कि युवक लड़की का दूर का रिश्तेदार था। परिजनों की मानें तो वह कई दिनों से उनकी बेटी और परिवार को धमकी दे रहा था कि अगर लड़की से उसकी शादी नहीं हुई तो वह उसे गोली मार देगा। पिछले कई दिनों से वह परिवार पर दवाब बना रहा था। जिसको लेकर लड़की और उसके परिवार के लोग काफी परेशान थे।


लड़की और उसके परिजनों के इनकार के बाद शुक्रवार को आरोपी युवक लड़की के घर में घुस गया और उसके सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मुहल्ले में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता