ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

नालंदा पुलिस के जवान ने दी थी योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी, अब हो गया अरेस्ट

PATNA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी नालंदा पुलिस के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी नालंदा पुलिस के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाला पुलिस का जवान यूपी के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। गाजीपुर जिले के दिलदार नगर थाना क्षेत्र के रकसदा गांव के रहने वाले तनवीर की पोस्टिंग फिलहाल राजगीर मैं है।


तनवीर गाजीपुर का रहने वाला है लेकिन वह बिहार पुलिस में नौकरी कर रहा है। राजगीर थाना इलाके के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में फिलहाल उसकी पोस्टिंग है। 24 अप्रैल को तनवीर ने अपने फेसबुक वॉल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की बात लिखी थी। इस मामले में यूपी के दिलदार नगर थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद यूपी से आई पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस आरोपी जवान तनवीर को अपने साथ ले गई है। 


अब बता दे कि उत्तर प्रदेश के दिलदार नगर थाने में विशाल पांडे धनंजय सूर्यवंशी समेत अन्य लोगों ने तनवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद यूपी पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि धमकी देने वाला तनवीर फिलहाल नालंदा में पोस्टेड है जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता