ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

हाजीपुर में अपराधियों ने बाजार में दो लोगों को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है हाजीपुर से जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है हाजीपुर से जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि मारपीट भी की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात वैशाली जिले के महनार थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने बाजार न्यू रोड में दो लोगों को गोली मार दी. गोली लगने के कारण दोनों लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. महनार थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद में अपराधियों ने गोलीबारी की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.