ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार में अपराधियों का तांडव : लूटपाट के दौरान CSP संचालक दंपति को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

HAJIPUR : बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां एक सीएसपी में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालिका और उसके पति को गोली मार दी। गोली लगने से पति की मौके पर ही मौत हो ग

बिहार में अपराधियों का तांडव : लूटपाट के दौरान CSP संचालक दंपति को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां एक सीएसपी में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालिका और उसके पति को गोली मार दी। गोली लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सदर थानाक्षेत्र अदलपुर की है।


दरअसल, सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने अदलपुर स्थित आईडीएफसी बैंक के सीएसपी पर धावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने सीएसपी संचालिका और उसके पति को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से धनेश्वर प्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीएसपी संचालिका किरण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे, तबतक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किरण कुमारी अपने घर में ही आईडीएफसी बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाती हैं। दोनों पति-पत्नी सीएसपी में मौजूद थे, तभी बदमाश वहां पहुंचे और इस वारदात को अंजाम दे दिया।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से कई खोखा और गोली भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता