ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Bihar Crime News: बेटी की हत्या कर पिता ने शव को दफनाया, 5 दिन बाद पुलिस ने कब्र से बाहर निकाला

5 दिन पहले रुबीना खातून की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था लेकिन मोहल्ले के कुछ लोगों ने लड़की की मौत पर शक जताया जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्र से बाहर निकाला।

BIHAR POLICE
पिता की करतूत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में पिता ने अपने बेटी को हत्या कर शव को दफना दिया। शिकायत मिलने के 5 दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दरअसल पूरा मामला वैशाली  थाना क्षेत्र के दाउदनगर लालवन टोला  निवासी 20 वर्षीय रुबीना खातून की पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में  मौत हुई थी । परिजनों ने किशोरी रुबीना खातून के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। लेकिन मोहल्ले के कुछ लोगों ने लड़की की मौत पर शक जताया था। 


जिसके बाद मजिस्ट्रेट प्रति नियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार के आदेश पर शव को जांच के लिए क्रब से निकला गया। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात शिकायतकर्ताओं ने लड़की की हत्या के संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के आदेश पर गुरुवार को दाउदनगर लालवन टोला वार्ड नंबर 8 स्थित कब्रिस्तान से शव को कब्र से बाहर निकाला गया। 


इस मामले पर डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि रुबीना खातून  की रविवार के रात्रि हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया गया था। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के आदेश के बाद गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्रिस्तान से लड़की का शव निकला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पिता को हिरासत में लिया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता