ब्रेकिंग
दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज

वैशाली में CNG ऑटो एजेंसी के मालिक पर बाइक सवार 3 अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

VAISHALI: वैशाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित चौरसिया चौक के पास अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने CNG ऑटो एजेंसी के मालिक पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एजेंसी के मालिक ने दुकान म

वैशाली में CNG ऑटो एजेंसी के मालिक पर बाइक सवार 3 अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित चौरसिया चौक के पास अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने CNG ऑटो एजेंसी के मालिक पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एजेंसी के मालिक ने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एजेंसी संचालक को गोली का छर्रा लग गया जिससे वो घायल हो गये। घायल एजेंसी मालिक गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा चौक निवासी राजनंदन राय के पुत्र धर्मेंद्र राय हैं। 


उन्होंने बताया कि वे सिनेमा रोड़ स्थित अपने हाजीपुर एजेंसी से नवादा खुर्द घर लौट रहे थे तभी इसी दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कुछ दूरी तक उनका पीछा किया और गोली चलायी जिससे वे घायल हो गये। हालाकि किसी तरह एक दूकान में छिपकर उन्होंने अपनी जान बचायी। 


बताया जाता है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की थी जिसके बाद सभी पटना की ओर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


इस संबंध में एसआई मुकेश कुमार पुष्पेंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे सदर अस्पताल में पहुंचे और घायल एजेंसी मालिक से घटना की जानकारी ली। एसआई ने पूरे मामले को संदेहास्पद बताया। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे  सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता