ब्रेकिंग
Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...

सीवान के अलमापुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाके में मकान मलबे में बदल गया और 5 लोगों की मौत हो गई। चश्मदीदों ने घटनास्थल का खौफनाक मंजर बताया।

Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Siwan Blast : सीवान में शुक्रवार की शाम एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान एक मकान में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया और देखते ही देखते पूरा इलाका मलबे में बदल गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विस्फोट के बाद घटनास्थल का मंजर देखकर राहत-बचाव में जुटे लोग भी सहम गए। चश्मदीदों के मुताबिक, मलबे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिले। किसी का हाथ अलग पड़ा था तो कहीं पैर दिखाई दे रहा था। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पटाखा बनाने के दौरान अचानक हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, अलमापुर गांव में अमीरुद्दीन के मकान में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। कुछ ही पल में वहां अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मकान का बड़ा हिस्सा गिर चुका था और अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका थी। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

रुक-रुककर होते रहे धमाके, बचाव अभियान में आई मुश्किल

हादसे के बाद सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मकान के भीतर लगातार रुक-रुककर विस्फोट हो रहे थे। बताया गया कि शाम से लेकर रात करीब नौ बजे तक बीच-बीच में धमाकों की आवाज आती रही। ऐसे में पुलिस और राहत-बचाव टीम को मलबे के पास जाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ी।

आशंका जताई जा रही थी कि मकान के अंदर कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। इसलिए प्रशासन ने जोखिम के बावजूद बचाव अभियान जारी रखा। मलबे को हटाने के दौरान जैसे-जैसे स्थिति स्पष्ट होती गई, हादसे की भयावहता भी सामने आती गई।

चश्मदीदों ने सुनाया हादसे का खौफनाक मंजर

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा था। धमाके के बाद मकान पूरी तरह टूट गया था। मलबे में शव और शरीर के अंग बिखरे पड़े थे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल की ओर पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे अलमापुर गांव में मातम पसरा हुआ है। जिन परिवारों के लोग इस हादसे में मारे गए हैं, उनके घरों में चीख-पुकार मची है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी खुद घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया और मौके पर मौजूद टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान विस्फोट हुआ। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।

एसपी भारत सोनी के मुताबिक, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विस्फोट के वक्त मकान में करीब सात लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई थी। हालांकि, घटना में कुल कितने लोग मौजूद थे और कितने लोग घायल हुए, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की भी होगी जांच

हादसे के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मकान में पटाखा बनाने की अनुमति थी या नहीं। स्थानीय लोगों की ओर से पटाखा निर्माण के लिए लाइसेंस होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही इसकी पुष्टि करेगी। प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि मकान में पटाखा निर्माण किस तरीके से किया जा रहा था और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित

हादसे के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार और चौकीदार चंद्रिका माझी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए महाराजगंज एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। पुलिस अब हादसे के पीछे की पूरी वजह तलाशने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि पटाखा निर्माण का काम कितने समय से चल रहा था और क्या इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को थी।

FSL टीम भी कर रही जांच

विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। टीम मलबे और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट किस वजह से हुआ और इसमें किस तरह की लापरवाही हुई।

सीवान के अलमापुर में हुआ यह हादसा एक बार फिर पटाखा निर्माण और भंडारण में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की जांच जारी है। पांच लोगों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहा है।