ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी की मौत✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी की मौत✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

फर्जी DSP बनकर नौकरी के नाम पर ठगी, फरार आरोपित के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिस, चस्पा किया इश्तेहार

Bihar Crime News: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी फर्जी DSP मनोज कुमार वर्मा के घर इसाकचक थाना पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तेहार चस्पा किया। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर के इसाकचक थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। शुक्रवार को पुलिस ढोल बजाते हुए उसके घर पहुंची और इश्तिहार चस्पा कर उसे कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी निर्धारित समय पर कोर्ट में हाजिर नहीं होता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।




जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार वर्मा पर खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर कई लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देने और उनसे पैसे लेने का आरोप है। आरोप है कि रकम लेने के बाद उसने लोगों के पैसे वापस नहीं किए। इस मामले में भागलपुर के बाईपास और इसाकचक थानों में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, बांका में भी इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।




मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से मनोज कुमार वर्मा फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बांका में दर्ज जीरो एफआईआर के आलोक में बांका कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर अब इसाकचक थाना पुलिस ने उसके घर पर इश्तिहार चस्पा किया है।




पुलिस ने इश्तिहार के माध्यम से आरोपी को कोर्ट में हाजिर होने की चेतावनी दी है। यदि वह न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता