ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

वैशाली के भगवानपुर में मर्डर, चार थानों की पुलिस मौके पर कर रही कैंप

HAJIPUR: वैशाली के भगवानपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। रास्ते के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। अभी गांव में च

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली के भगवानपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। रास्ते के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।  अभी गांव में चार थानों की पुलिस कैंप कर रही है।


रास्ते के विवाद में हरपुर गांव में हुई इस वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है मृतक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है जबकि दूसरा युवक आशु सिंह घायल है। परिजनों के मुताबिक गोलू सिंह नामक युवक के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि गोलू सिंह ने गोली मारकर आशु सिंह और छोटू सिंह को घायल कर दिया। वारदात के बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां छोटू सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी गोलू सिंह फरार बताया जा रहा है। वारदात के बाद गांव में तनाव है।  चार थाने की पुलिस मौके पर कैम्प कर रही हैं। इस बीच भगवानपुर थाना के एसआई केके सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 


टैग्स