ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों की एंट्री पर सख्ती, लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंडNEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर इस दिन तक अस्थाई रोकडिप्टी सीएम विजय चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूट बदला? समस्तीपुर में बड़ा विवादबिहार में शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, 127 की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज ; इस साल 50 हजार से अधिक अरेस्टबिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर से हड़कंप, सोना लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोलीविक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों की एंट्री पर सख्ती, लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंडNEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर इस दिन तक अस्थाई रोकडिप्टी सीएम विजय चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूट बदला? समस्तीपुर में बड़ा विवादबिहार में शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, 127 की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज ; इस साल 50 हजार से अधिक अरेस्टबिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर से हड़कंप, सोना लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली

बिहार में बीच सड़क पर महिला की गला रेतकर हत्या, बॉयफ्रेंड ने ही बेरहमी से ले ली जान

Bihar Crime News: वैशाली के हाजीपुर में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मानते हुए आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा पोखर के पास देर शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतका की पहचान हेला बाजार निवासी स्वर्गीय सकलदीप पासवान की पत्नी हेमंती देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान हेला बाजार के ही निवासी इंदल पासवान के रूप में की है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले आरोपी और मृतका को कई बार साथ आते-जाते देखा गया था।


पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता