ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूको बैंक का ग्रिल काट अंदर घुसे नकाबपोश बदमाश, लॉकर काटने की कोशिश नाकाम

MUNGER: बिहार में अपराधी कितने बेखौफ और बेलगाम इसकी बानगी मुंगेर में देखने को मिली। जहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए नकाबपोश बदमाश चोरी की नीयत से यूको बैंक के अंदर घुस गये। बैं

यूको बैंक का ग्रिल काट अंदर घुसे नकाबपोश बदमाश, लॉकर काटने की कोशिश नाकाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधी कितने बेखौफ और बेलगाम इसकी बानगी मुंगेर में देखने को मिली। जहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए नकाबपोश बदमाश चोरी की नीयत से यूको बैंक के अंदर घुस गये। बैंक की खिड़की का ग्रिल गैस कटर से काटकर बदमाश अंदर दाखिल हुए और सबसे पहले सीसीटीवी और अलार्म के तार को काटा फिर कटर मशीन से बैंक के अंदर रखे लॉकर को भी काटने की कोशिश की।


 इस दौरान लॉकर के हैंडल को बदमाशों ने काट भी दिया लेकिन लॉकर को नहीं खोल पाए जिसके बाद चोरों को खाली हाथ बैंक से लौटना पड़ गया। इस तरह बैंक में चोरी की असफल कोशिश की गयी। बैंक में चोरी के दौरान बदमाश खाने-पीने का समान अपने साथ लेकर आए थे लेकिन यहां जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो गुस्से में आकर खाने-पीने का सामान छोड़कर वहां से भागे। 


मामला तारापुर थाना क्षेत्र के उल्टा महादेव स्थित यूको बैंक का है। जहां चोरी की नीयत से आए बदमाशों को खाली हाथ लौटना पड़ गया। तारापुर डीएसपी सिद्धू शेखर सिंह ने बताया कि बदमाशों ने बैंक में चोरी करने का प्रयास किया था। हालांकि इसमे सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।