ब्रेकिंग
साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कुख्यात इनामी डकैत नगिना सिंह गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार; बिहार से बंगाल तक जुड़े तार

Bihar Crime News: शिवहर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और अंतरजिला गिरोह के कथित सरगना नगिना सिंह को गिरफ्तार किया है। पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी लंबे समय से फरार था।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वही पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतरजिला कुख्यात गिरोह के सरगना नगिना सिंह को गिरफ्तार किया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. 



उक्त जानकारी एसपी शैलेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. एसपी ने बताया कि फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शिवहर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआइयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नगिना सिंह को गिरफ्तार किया है. 



गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के शेवखोना निवासी देवेंद्रन सिंह का पुत्र नगीना सिंह के रूप में की गई है. एसपी ने कि गिरफ्तार आरोपित पर शिवहर, पिपराही और पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी दी. 



एसपी ने बताया कि इसका कनेक्शन कोलकाता, बंगाल में भी है. वही भी इसपर एफआईआर दर्ज है. पुलिस बता लगाने में जुट गई है. पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए शिवहर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता